
Gwalior News : पीएम आवास वाली सरकारी मल्टी में रहने वाले पुलिस आरक्षक की पत्नी की पांचवी मंजिल से गिरने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, आरक्षक के मुताबिक उसकी पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी और उसने मना किया तो वो कूद गई लेकिन परिजनों ने आरक्षक पर दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के गंभीर आरोप लगाये हैं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
ग्वालियर के थाटीपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिलीप राठौर की पत्नी आरती राठौर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित PM आवास की मल्टी के पांचवे माले से गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी उसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ जहाँ उसकी मौत हो गई, आरती के दो छोटे छोटे बच्चे हैं।
आरक्षक ने कहा मायके जाने से रोका तो लगा दी छलांग
घटना की सूचना पर जब पुलिस ने आरक्षक दिलीप से घटनाक्रम पूछा तो उसने बताया कि आरती मायके जाने की जिद कर रही थी मैंने मना किया तो गुस्से में आकर मल्टी से छलांग लगा दी, अब पुलिस को जब आरती की मौत की जानकारी लगी तो वो सीधे अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नव विवाहिता होने के कारण उसका नियमानुसार पैनल के द्वारा मजिस्ट्रेट की निगरानी में पीएम कराया गया।
मृतका के भाई ने पति पर दहेज़ प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप
घटना की जानकारी मिलते ही आरती के परिजन वहां पहुंचें उन्होंने आरोप लगाया कि दिलीप ने आरती की हत्या की है, आरती के भाई रवि राठौर ने मीडिया को बताया 2017 में जब शादी हुई थी पिताजी ने अपनी हैसियत से ज्यादा दहेज़ दिया था लेकिन उसके बाद वो लगातार बहन के साथ मारपीट करता था पैसों की मांग करता था, पुलिसिया रौब दिखाता था, भाई ने आरोप लगाया कि दिलीप ने ही मारपीट कर उनकी बहन को ऊपर से नीचे फेंककर उसकी हत्या की है।
मल्टी में मिले खून के निशान, पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में लिया
उधर मल्टी में रहने वाले पड़ोसियों ने भी मारपीट की बात पुलिस को बताई है, पुलिस को शुरूआती जाँच में फ़्लैट से लेकर छलांग लगाने वाली जगह तक पर खून के निशान मिले हैं , पड़ोसियों ने इसकी वीडियो भी बनाई है। एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है परिजनो ने जो आरोप लगाये हैं उसकी जाँच की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”1050021637″]
[dgv_vimeo_video id=”1050022198″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

