युवक पर बिना जांच पुलिस ने दर्ज किया मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला, एसपी से लगाई गुहार

युवक पर बिना जांच पुलिस ने दर्ज किया मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला, एसपी से लगाई गुहार

छतरपुर,संजय अवस्थी। जुझारनगर थाना क्षेत्र के बैतालीपुरवा निवासी युवक पर थाना पुलिस के द्वारा बिना कोई जांच किए हुए मारपीट की धाराओं सहित हरिजन एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है।  युवक ने एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

बैताली पुरवा निवासी अमित सिंह पिता रामसिंह ने शिकायती आवेदन के माध्यम से बताया कि बीती 8 जनवरी को बारीगढ़ निवासी बाबा अहिरवार से मामूली विवाद हो गया था। आवेदक ने बताया कि वह पहाड़ पर लगे सरकारी हैंडपंप पर अपने जानवरो को पानी पिलाने के लिए गया था। तभी दाताबाबा अहिरवार बिना कोई कारण बताए गाली गलौच करते हुए वहां से भगाने लगा। मामूली विवाद होने पर मेरे द्वारा थाना क्षेत्र में शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने मेरे बताए अनुसार रिपोर्ट न लिखते हुए अपने अनुसार मामला पंजीबद्ध कर दिया।

वहीं अनावेदक बाबा अहिरवार के भाई यूट्यूब चैनल के पत्रकार उत्तम अहिरवार और डॉक्टरो की मिलीभगत से पुलिस ने मेरे ऊपर मारपीट और हरिजन एक्ट का मामला पंजीबद्ध करा दिया गया। इस मामले में एएसपी समीर शौरभ का कहना है कि, पूरे मामले की गंभीरता से जांच करने लवकुशनगर एसडीओपी को आवेदन फारवर्ड कर दिया गया है। इस मामले पर कोई भी पुलिस कर्मी लिप्त पाया जाता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews