कोरोना काल में सियासत गर्म, कांग्रेस विधायक का सिंधिया पर तंज

कोरोना काल में सियासत गर्म, कांग्रेस विधायक का सिंधिया पर तंज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने ट्वीट करते हुए लिखा – महाराज आपको ग्वालियर की प्रजा पुकार रही है।  सड़क पर उतरने का यही सही समय है, ग्वालियर सिसकियाँ ले रहा है।  

ये भी पढ़ें – कोरोना में किसान पर दोहरी मार, गन्ने के बीज से भरे ट्रक में आग, गन्ने का बीज स्वाहा

कोरोना काल के बीच ग्वालियर में शुक्रवार से ऑक्सीजन के लिए मचे हाहाकार ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हालाँकि जिला प्रशासन, सरकार और जन प्रतिनिधि ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी को दूर करने के भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। इस बीच मंगलवार को कमलाराजा अस्पताल में ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी से मची भगदड़ के बाद मरीज और उनके परिजनों का तनाव और बढ़ गया है। लेकिन ऐसी विषम परिस्थितियों में भी नेता जमकर राजनीति कर रहे है।

 ये भी पढ़ें –कोरोना कर्फ्यू : पुलिस ने लोगों को बनाया मेंढक, फिर टर्र-टर्र की आवाज निकालते हुए भेज दिया अस्थाई जेल

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा एक कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने ट्वीट कर राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) पर निशाना साधा हैं।  विधायक प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak) ने ट्वीट किया “महाराज आपको ग्वालियर की प्रजा पुकार रही है आपके पूर्वजों के बसाए ग्वालियर में हाहाकार मचा हुआ है। अपने विश्वव्यापी रिश्तों का उपयोग कीजिए। अनुरोध है ग्वालियर को बचा लीजिए ग्वालियर आकर मोर्चा सम्भालो महाराज। सड़क पर उतरने का यही सही समय है। ग्वालियर सिसकियाँ ले रहा है।  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews