”चंबल का जल, पीतांबरा की माटी” लेकर अयोध्या जायेंगे पवैया, ट्रस्ट से आया बुलावा

jaibhan-singh-pawaiya-become-star-campaigner-of-bjp-

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन में चंबल नदी का पवित्र जल और प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ शक्ति पीठ दतिया की माटी भी शामिल होगी। पानी और माटी के कलश लेकर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया अयोध्या जायेंगे। उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आया है।

राम मंदिर आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले बजरंग दल के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रखर हिंदू वादी नेता, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे उन्हें ट्रस्ट की तरफ से बुलावा आया है। ट्वीट कर जानकारी साझा करते हुए पूर्व मंत्री ने बताया कि “मैं 3 अगस्त को चंबल का जल कलश और पीतांबरा पीठ की पवित्र माटी ट्रस्ट को सौपूंगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने इस मंगल अवसर पर 4 से 6 अगस्त तक अयोध्या जी रहने का आदेश दिया है”।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews