सीनियर IPS के बेटे की नेशनल लाॅ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी में रैगिंग, जमकर पीटा, जबरदस्ती पिलाई शराब

ragging in indore

Bhopal Ragging of Son of Senior IPS : मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल के नेशनल लाॅ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआइयू) में इंदौर में पदस्थ एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर के बेटे के साथ रैगिंग होने के मामले में संज्ञान लिया है। बीते रविवार को यहां ओल्ड बाॅयज हाॅस्टल के तीन छात्रों ने फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले वरिष्ठ आईपीएस के बेटे को जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की गई। मना करने पर उसके साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप है।

नोटिस जारी 

एनएलआइयू के कुलपति के अनुसार मामले की जांच बोर्ड कर रहा है। दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। मामले में आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल तथा रजिस्ट्रार, एनएलआइयू, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में पंद्रह दिन में प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने इनसे यह भी पूछा है कि क्या हाॅस्टल  परिसर में सुरक्षा के लिये सीसीटीव्ही कैमरे लगे हैं, हाॅस्टल परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश न कर सकने के संबंध में सुरक्षा के क्या प्रयास किये गये हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews