राहुल बोले- ज्योतिरादित्य के लिये हमेशा खुले थे घर के दरवाज़े

राहुल बोले- ज्योतिरादित्य के लिये हमेशा खुले थे घर के दरवाज़े

नई दिल्ली।

मध्य प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में कमलनाथ(kamalnath) सरकार के लिए मुश्किल तब खड़ी हो गई। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बीजेपी(bjp) में शामिल हो गए। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस(congress) अध्यक्षा के नाम पत्र के जरिए अपना इस्तीफा सौंपा था। बता दे कि मध्य प्रदेश से सिंधिया कांग्रेस के अत्यधिक लोकप्रिय नेता थे। साथ ही साथ राहुल गांधी के भी बहुत करीबी थे। मध्य प्रदेश कांग्रेसी नेताओं के तीखे वार के बाद अब राहुल गांधी(rahul gandhi) ने भी सिंधिया पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सिंधिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वह हमारे ऐसे मित्र हैं, जो कभी भी मेरे घर आ सकते हैं जैसे वह पहले मेरे घर आ सकते थे।

दरअसल सिंधिया के इस्तीफे के बाद मीडिया के सिंधिया और राहुल की मुलाकात ना होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य और मैं एक साथ पढ़े हैं। हमारा पुराना नाता है। वह अकेले मेरे ऐसे मित्र हैं जो कभी भी हमारे घर आ सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश में सत्ता अस्थिर करने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना भी साधा। जहां उन्होंने कहा यह सब करते वक्त क्या पीएम का ध्यान तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट पर नहीं जा रहा।

बता दे कि सब को चौंकाते हुए सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस्तीफा सोमवार की रात ही लिखा जा चुका था। जिसके बाद से मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। हालाकि सिंधिया के इस्तीफे के तुरन्त बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews