राय परिवार ने कोरोना से लड़ने के लिए CM चौहान को दिया दस लाख रूपये का चेक

राय परिवार ने कोरोना से लड़ने के लिए CM चौहान को दिया दस लाख रूपये का चेक

सीहोर।अनुराग शर्मा

कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी संकट में सीहोर जिले का प्रतिष्ठित समाजसेवी राय परिवार पीडि़त जनमानस के लिए मददगार बना हुआ है। लॉक डाउन से प्रदेश के लाखों गरीब मजदूर आदिवासी प्रभावित परिवारों के भोजन पानी अनाज की व्यवस्था के लिए स्वगीज़्य सेठ गेंदालाल राय के पुत्र पूवज़् नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय,वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय सीहोर विधायक सुदेश राय और समाजसेवी नीेलेश राय के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भोपाल पहुंचकर दस लाख रूपये का चैक मुख्यमंत्री सहायता कौष के नाम प्रदान किया गया है।

नागरिकों की सेवा में सदेव तत्पर रहने वाला प्रतिष्ठित राय परिवार कोरोना वायरस की जंग में जिला प्रशासन के साथ लगातार काम कर रह रहा है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन के द्वारा लगाए गए लॉक डाउन के प्रभावित शहर और गांवों कस्बों के हजारों गरीब तबके के परिवारों के लिए समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से दोनों समय भोजन की व्यावस्था राय परिवार के द्वारा की जा रहीें है। आसपास के जिले में व्यापक असर के बाद राय परिवार शहर में कर रहा है। पूवज़् नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय,वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय सीहोर विधायक सुदेश राय और समाजसेवी नीेलेश राय के द्वारा मानवता की सेवा के लिए खुलकर खाद्य सामग्री का दान भोजन वितरणकताज़् समितियों संगठनों गु्रपों को किया गया। जिस में पंडित दीनदयाल रसोई योजना का संचालन भी शामिल है।

शहर की गरीब बस्तियों में रहने वाले करीब दो हजार से अधिक नागरिकों को भोजन के पेकेट प्रतिदिन बांटे जा रहे है। प्रतिष्ठित राय परिवार के द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को सेनिटाईजर मास्कों का भी वितरण किया गया। नगर पालिका परिषद सीहोर को राय परिवार ने दो हजार लीटर सोडियम हाईपोक्लोराईट भी उपलब्ध कराया है इस से प्रशासन के द्वारा पचास हजार लीटर सेनिटाईजर बनाया जाएगा। नपा के कमज़्चारियों के द्वारा पूरे शहर को सेनिटाईज किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राय परिवार के द्वारा संकटकाल में गरीब जनमानस के लिए बरती जा रही तत्परता की ह्रदय से प्रशंसा की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews