बाल शोषण के मामले में देशभर में छापे, डबरा पहुंची CBI टीम, की छानबीन

बाल शोषण के मामले में देशभर में छापे, डबरा पहुंची CBI टीम, की छानबीन

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। बाल शोषण के मामले में सीबीआई ने आज मंगलवार को देशभर में छापेमारी की। CBI की टीम ने 14 राज्यों में एक साथ छापेमारी की इसी कड़ी में डबरा के बड़ी अकबई गांव में सीबीआई ने दबिश दी। CBI की टीम  ग्वालियर जिले के डबरा के बड़ी अकबई गांव में रहने वाले राहुल राणा के घर पहुंची और छानबीन की। गौरतलब है कि CBI को ऑनलाइन शिकायतें मिली थी कि बड़े लेवल पर बाल शोषण किया जा रहा है जिसमें जाँच  CBI ने 23 मामले दर्ज कर 83 लोगों को आरोपी बनाया और 14 राज्यों में 76 जगहों पर एक साथ छापे मारे।

ये भी पढ़ें – SAHARA के खिलाफ फूटा एजेंटों का गुस्सा, संपत्ति नीलाम कर भुगतान करवाने की मांग, कुर्की के आदेश

सीबीआई की टीम सुबह बड़ी अकबई गांव में अमर सिंह जाट के घर पहुंची जहां उसके लड़के राहुल राणा को सस्पेक्टेड करार दिया गया है इस पूरे मामले में मीडिया ने सीबीआई अधिकारी नाजिम खान से बात की तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया लेकिन ऑफ कैमरा उन्होंने कहा कि कुछ इनपुट्स मिले थे उसके आधार पर कार्रवाई की है हमारी जांच चल रही है जो कुछ भी मिलेगा आगे आपको जानकारी दे दी जाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews