अक्षय कुमार की Sooryavanshi कर रही धमाल , 200 करोड़ का आंकड़ा पार

अक्षय कुमार की Sooryavanshi कर रही धमाल , 200 करोड़ का आंकड़ा पार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना काल के बाद थियेटर तक पब्लिक को खींचने में सूर्यवंशी (sooryavanshi) कामयाब हुई है।  रोहित शेट्टी – अक्षय कुमार की जोड़ी ने कमाल दिखाते हुए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर धमाल मचाया हुआ है।  फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है।

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी और अक्षय कुमार(Akshay Kumar) कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर फिल्म सूर्यवंशी( Sooryavanshi) के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 11 दिन बाद भी फिल्म के बहुत से शो हॉउस फुल जा रहे हैं। बड़ी बात ये है कि कोरोना काल के बाद सूर्यवंशी पब्लिक को थियेटर तक खींच कर लायी है, ये बॉलीवुड के लिए अच्छे संकेत हैं।

ये भी पढ़ें – MP Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड, बूंदाबादी के आसार

सूर्यवंशी के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।  11 दिन बाद देशी बॉक्स  ऑफिस पर फिल्म ने 155 करोड़ का कलेक्शन किया है वहीं विदेशों में सूर्यवंशी अब तक 51 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

ये भी पढ़ें – UPPCL Recruitment 2021 : पावर कारपोरेशन लिमिटेड को चाहिए 286 इंजीनियर्स, जल्दी करें अप्लाई

फिल्म देखने वाले इसे बेहतरीन फिल्म बता रहे हैं वहीं समीक्षक भी सूर्यवंशी की तारीफ कर रहे हैं अक्षय कुमार और कैटरीना की एक्टिंग फैंस को पसंद आ रही है। वहीं रोहित शेट्टी के डायरेक्शन के दीवाने लोग सिनेमाघरों की तरफ डॉस लगा रहे हैं उम्मीद की जा रही है कि सूर्यवंशी जल्दी ही भारत में भी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।

 ये भी पढ़ें – Sun Transit 2021: चंद्र ग्रहण से पहले सूर्य की वृश्चिक राशि में एंट्री, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्यवंशी को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए रोहित शेट्टी बहुत खुश हैं।  उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये सब आपका प्यार और आशीर्वाद है हम ऐसे ही साथ साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews