Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 1 दर्जन जिलों में कोल्डवेव-पाले का अलर्ट, बारिश के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

Rajasthan Weather Update Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाले का कहर जारी है। सोमवार की तरह मंगलवार को कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया। राजस्थान मौसम विभाग ने आज बुधवार को अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर जिले समेत 1 दर्जन से ज्यादा जिलों में शीतलहर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।वही आज न्यूनतम तापमान 8 और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।इसके साथ ही  पश्चिम विक्षोभ 22 से 26 जनवरी के दौरान सक्रिय होने से राज्य में बारिश और मावठ होने की संभावना है।इससे पहले गुरूवार को कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिलेगा।

23 से बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग (Rajasthan weather alert) की मानें तो आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसका असर प्रदेश पर भी देखने को मिलेगा। स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला 19 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय तक आएगी, इससे 23 जनवरी के आसपास हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की उम्मीद है। जिसके चलते 23 से 25 जनवरी के बीच उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावनाएं बनेगी। राजस्थान में अगले 2 दिन घना कोहरा और पाला पड़ने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग (Rajasthan Weather Update) की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 जनवरी को कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी और 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश के साथ मावठा गिरने के भी आसार है।19 जनवरी से कई जिलों में शीतलहर और पाला पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। वही पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में बादल छाए रहने का अनुमान है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी इसी तरह शीतलहर चलेगी और सर्दी का सितम जारी रहेगा। 20 से पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में चल रही शीतलहर और पाला गिरने में कमी आएगी। हालांकि इसके बाद मावठ होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • प्रदेश में सबसे सर्द इलाके फतेहपुर रहा जहां तापमान माइनस 4.5, चूरू में (- 2.7), अलवर (-0.5), माउंट आबू में (-2), करौली में (-0.7) डिग्री दर्ज किया गया।
  • वहीं जयपुर में तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई, यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया।
  • फतेहपुर में लगातार चार दिन तक न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू से नीचे दर्ज किया गया है।
  • सीकर जिले में मंगलवार को लगातार चौथे दिन न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
  • सोमवार को न्यूनतम तापमान -3.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।  खेतों में भी फसलों पर बर्फ की परतें देखने को मिलीं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews