Ram Mandir: भूमिपूजन में शामिल नही होंगी उमा भारती, कहा-सूची से हटा दें मेरा नाम

Ram Mandir: भूमिपूजन में शामिल नही होंगी उमा भारती, कहा-सूची से हटा दें मेरा नाम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहीं बीजेपी की दिग्गज नेत्री उमा भारती (uma bharti) अयोध्या में भूमि पूजन (Ram Mandir Bhumipujan) कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। वे सरयू तट पर ही रहेंगी और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राम लला के दर्शन करेंगी। इसकी बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

उमा ने बताया कि जब से मैंने अमित शाह और यूपी के भाजपा नेताओं के बारे में कोरोना पॉजिटिव होने का सुना, तभी से माँ अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चिंतित हूं।मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी । कल शाम अयोध्या पहुँचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहाँ मोदी जी और सेकडो लोग उपस्थित हो मै उस स्थान से दूरी रखूँगी ।

उमा ने आगे ट्वीट कर लिखा है कि मैं मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुँचूँगी।यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को भेज दी है की माननीय मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दे ।

बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, यूपी सरकार में एक मंत्री भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वहीं यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी का कोविड-19 के कारण निधन हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews