राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना योद्धाओं से मिलकर किया आभार व्यक्त, फूलों से किया स्वागत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना योद्धाओं से मिलकर किया आभार व्यक्त, फूलों से किया स्वागत

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देशभर में स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी पूरी लगन के साथ अपने कर्तव्य पर डटे हुए हैं ।देश की जनता को बचाने के लिए इन सभी कर्तव्य निष्ठ लोगों ने अपना और अपने परिवार का मोह छोड़कर आम जनता की सेवा के लिए जान हथेली में रखकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं ।

इसी कड़ी में डिंडोरी जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने कोरोना जैसी महामारी से अपने देशवासियों को बचाने के लिए लड़ रहे इन जांबाज अधिकारी और कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आर एस एस के कार्यकर्ता नगर के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के पास पहुंचे और फूलों की वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया साथ ही उनकी कर्तब्यनिष्ठा के लिए आभार प्रकट किया। इसी तरह जिला चिकित्सालय पहुंचकर आकस्मिक सेवा में उपस्थित डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ एव विभाग के अमले को भी फूल भेंटकर विषम परिस्थितियों में लगातार अपनी सेवाएं देने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। आर एस एस डिण्डोरी के नगर प्रमुख ने कहा कि सच्चे जांबाज कोरोना योद्धाओं का सम्मान करते हुए हम गौरव महसूस कर रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews