नगरपरिषद पहुँचा रही जरूरतमंदों तक राशन व सब्जी, अध्यक्ष कर रहे हैं टीम का नेतृत्व

नगरपरिषद पहुँचा रही जरूरतमंदों तक राशन व सब्जी, अध्यक्ष कर रहे हैं टीम का नेतृत्व

डिंडौरी।प्रकाश मिश्रा।

डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित अन्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन सहित कई सामाजिक संस्थाओं तथा अनेकों सामाजिक कार्यकर्ता जरूरतमंदों तक रोजमर्रा के जरूरत की सामग्री व राशन पहुंचा रहे हैं इसी तारतम्य में नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम और उनकी परिषद की टीम भी लगातार जरूरत मंदों की मदद करने में लगे हुए हैं।

नगर परिषद की टीम के द्वारा जिला मुख्यालय के 500 गरीब चिन्हित परिवारों तक प्रतिदिन राहत सामग्री के साथ खाद्य सामग्री व भोजन पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में भी अति गरीब परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य निरंतर कार्यकर्ता कर रहे हैं। बतला दे की लॉक डाउन के चलते गरीब मजदूर वर्ग को कोई परेशानी ना हो जिसके लिए 24 घंटे उनकी सेवा में समाजसेवी व जिला प्रशासन लगा हुआ है। नगर परिषद अध्यक्ष की माने तो इस कार्य में 5 वाहन एव उनके साथ कार्य कर रही टीम ने 70 लोग शामिल हैं जो अभी तक 10000 परिवारों तक मदद पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

वही आज राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 3 मई तक बढ़ाए गए लॉक डाउन में नगर परिषद की तैयारियों के संबंध में बताते हुए कहा कि पहले लॉक डाउन हम जिस जोश के साथ जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने का काम किया है अब उससे कहीं अधिक जुनून के साथ इस दूसरे लॉक डाउन में गरीबों की मदद की जाएगी।उन्होंने कहा कि बढे हुए लॉक डाउन से घबराने की आवश्यकता नहीं है कोविड 19 महामारी से विश्व के अनेकों देश ग्रसित हैं उनमें से एक भारत भी है। भारत की जनता कोरोना महामारी से फाइट करते हुए उसे हराने में कामयाब होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews