गंदगी के लिए टोका तो उपायुक्त और उनकी टीम को दी गाली, जान से मारने की धमकी

गंदगी के लिए टोका तो उपायुक्त और उनकी टीम को दी गाली, जान से मारने की धमकी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शहर को गंदा करने और गंदगी फैलाने वाले लोगों पर जुर्माना कर रही ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) की टीम को आज विरोध का सामना करना पड़ा। दीनदयाल नगर (DD  Nagar) में कार्रवाई के दौरान गंदगी करने पर जुर्माना किये जाने को लेकर एक डेयरी संचालक भड़क गया। उसने उपायुक्त (Deputy Commissioner) सहित निगम की टीम के साथ अभद्रता की, गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी । घटना के बाद निगम अफसरों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

शहर को नंबर एक बनाने के लिए ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Municipal Corporation) इन दिनों शहर में स्वच्छता अभियान (Cleanliness Campaign) चला रहा है । निगम के अधिकारी गली-गली जाकर लोगों को साफ सफाई की समझाइश दे रहे हैं वहीं गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना कर रही है। सोमवार को जब नगर निगमकी टीम उपायुक्त एपीएस भदौरिया (Deputy Commissioner APS Bhadoria) के नेतृत्व में दीनदयाल नगर (DD Nagar) में कार्रवाई के लिए गई और गंदगी फैलाने पर जुर्माना करना की बात की तो दुकानदार भड़क गया। दुकानदार ने उपायुक्त सहित पूरी टीम को गालियाँ दी, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी

दरअसल उपायुक्त एपीएस भदौरिया (Deputy Commissioner APS Bhadoria)के साथ सफाई निरीक्षक विवेक त्यागी, सहायक दरोगा राजीव और वार्ड हेल्थ ऑफिसर दलवीर कन्नोजिया दीनदयाल नगर (DD Nagar) में कोठारी कॉम्प्लेक्स पर स्वच्छता के तहत गंदगी फैलाने पर जुर्माना कर रहे थे। उन्हें कॉम्प्लेक्स स्थित बालाजी किराना स्टोर एवं खेड़ापति दुग्ध डेयरी के बाहर गंदगी देखी। उपायुक्त सहित टीम ने जब दुकान के बाहर डस्टबिन रखने के और जुर्माना भरने के लिए कहा तो दुकानदार दीपू राठौर से उनका विवाद हो गया। दीपू ने अपने लोग बुला लिए और नगर निगम की टीम से उलझ गए। दीपू और उनके साथियों ने उपायुक्त एपीएस भदौरिया (Deputy Commissioner APS Bhadoria) सहित उनकी टीम को गालियाँ। दी, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद उपायुक्त भदौरिया के निर्देश पर सफाई निरीक्षक विवेक त्यागी ने आरोपी दीपू राठौर के खिलाफ महाराजपुरा थाने में जान से मारने की धमकी और गाली गलौज करने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज करा दिया। FIR के बाद पुलिस ने आरोपी दीपू राठौर को गिरफ्तार कर लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews