खरगोन के मरीज़ की मृत्यु के बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, घर के आसपास का इलाका सील

खरगोन के मरीज़ की मृत्यु के बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, घर के आसपास का इलाका सील

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

महेश्वर क्षेत्र के धरगांव में मृत व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। उनकी मृत्यु इंदौर के एमवाय अस्पताल में में 30 मार्च को हुई थी। खरगोन जिला अस्पताल से उन्हें 29 मार्च को किया इंदौर रेफर किया गया था।

रिपोर्ट आने के बाद कलेक्टर गोपालचन्द डाड ने धरगांव के आसपास 3 किलोमीटर क्षेत्र को क्वारंटाउन घोषित कर इस इलाके के प्रत्येक व्यक्ति के जांच के निर्देश दिये हैं। वहीं जिला अस्पताल के संबंधित व्यक्ति की जांच करने वाले स्टाफ को भी आइसोलेटेड रहने के निर्देश दिये गए हैं। वहीं कलेक्टर ने इंदौर से आये छात्रों को घर पर आइसोलेटेड रहने की अपील की है। छात्रों की सर्दी खांसी होने पर तत्काल जिला अस्पताल या हेल्प लाइन पर सम्पर्क करने के निर्देश भी दिये गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews