रिटायर्ड SI की गला दबाकर हत्या, घर में हाथ पैर बंधा मिला शव

रिटायर्ड SI की गला दबाकर हत्या, घर में हाथ पैर बंधा मिला शव

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना (Bahodapur Police Station) क्षेत्र के घोसीपुरा में रहने वाले एक रिटायर्ड SI की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी।  आरोपियों ने हाथ पैर बांधे और गला दबाकर रिटायर्ड SI की हत्या कर दी। पुलिस (Police) ने आशंका जताई है कि घटना चोरी की नीयत से की गई हो।   सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुँच गए हैं।

जानकारी के अनुसार घोसीपुरा की श्रीविहार कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड SI मेघ सिंह कुशवाह की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी। हत्या के समय रिटायर्ड SI घर में अकेले थे। हत्या की सूचना पर बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुला लिया।

 ये भी पढ़ें – राज्य सरकार की इस योजना पर गरमाई सियासत, BJP का तंज- जनता को कफन के काबिल समझा

टीआई बहोड़ापुर अमर सिंह सिकरवार के मुताबिक घर का सामान बिखरा पड़ा है, मृतक रिटायर्ड SI के हाथ और पैर बंधे हुए हैं और गला दबाकर हत्या होना प्रतीत हो रहा है  जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने वाला चोरी की नीयत से घर में घुसा हो।  पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं ।

ये भी पढ़ें – तैयारी थी पूरी, निकलने वाली थी बारात तभी दुल्हे के साथ हो गया ऐसा..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews