Road Accident: 2 ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौके पर मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Road Accident: 2 ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौके पर मौत, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

शाजापुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में तेज बारिश के बीच शाजापुर जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर मिल रही है।यहां सुनेरा थाना क्षेत्र में दो ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को सड़क से हटाने की कवायद की। मृतक धौलपुर राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,हादसा शाजापुर के आगरा बॉम्बे नेशनल हाईवे पर हुआ है। आज शनिवार सुबह प्याज से भरा एक ट्रक शाजापुर की ओर से जा रहा था जबकि दूसरा सामने से आ रहा था ।फोरलेन सड़क पर दोनों ट्रक अलग अलग रोड पर थे लेकिन एक ट्रक अचानक रोड क्रॉस करने हुए दूसरे रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया और यह भीषण हादसा हो गया हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल बताये जा रहे है, जिनका ईलाज़ जिला अस्पताल में जारी है। सुनेरा थाना क्षेत्र में पनवाड़ी के पास हुए इस हादसे की जानकारी लगते ही सुनेरा पुलिस व डायल 100 मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया । मृतक धौलपुर के निवासी है जिनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के पीएम हाउस में रखवाए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews