Road Accident : ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत , दो युवकों की मौत तीन घायल 

Road Accident : ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत , दो युवकों की मौत तीन घायल 

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के शीतलामाई क्षेत्र में बीती देर रात भीषण सड़क हादसे (Road Accident)में शहर के दो युवकों की जहां मौत (Death) हो गई तो वही तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि घमापुर निवासी पांच युवक कार में सवार होकर किसी काम से जब रांझी जा रहे थे तभी उनकी कार शीतलामाई के पास एक ट्रक से टकरा गई।

सूरज और योगेश की हुई मौत

जानकारी के अनुसार सूरज कोरी अपने साथी योगेश तिवारी, राहुल बेन, अनिकेत और कुणाल के साथ बीती देर रात कार से रांझी जा रहा था जैसे ही उनकी कार शीतलामाई के पास पहुंची तभी सामने से सीमेंट भरकर आ रहे ट्रक MP  19 HA  1346 से उनकी कार की टक्कर हो गई।  टक्कर इतनी तेज बताई जा रही है कि कार के परखच्चे उड़ गए.  सूचना के बाद घमापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सूरज कोरी और योगेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया जबकि उनके तीन अन्य साथियों की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

ट्रक चालक मौके से फरार पुलिस ने ट्रक को किया जब्त 

घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची घमापुर थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त  कर चालक की तलाश शुरू कर दी है, घमापुर क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों की एक साथ हुई मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews