निगरानीशुदा बदमाश की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

निगरानीशुदा बदमाश की निर्मम हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

बालाघाट/सुनील कोरे

भरवेली के उड़िया मोहल्ला में बीती रात हत्या की घटना ने सनसनी मचा दी। 10 मई की रात भरवेली के उड़िया मोहल्ला वार्ड क्रमांक 04 में अज्ञात हत्यारों ने निगरानी बदमाश 33 वर्षीय दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटु पिता पतिराम शिववंशी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जाता है कि दुर्गाप्रसाद अपने साथी के साथ घर के पीछे सोया था, इस दौरान ही रात लगभग 10 से 11 बजे के दौरान तीन अज्ञात लोगो ने धारदार हथियार से उसके चेहरे, गले और छाती पर हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर फरार हो गये। हमले में गंभीर रूप से घायल दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटु को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए गोंदिया ले जाया जा रहा था, इस दौरान ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन मृतक दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटु का शव लेकर बालाघाट जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां अस्पताल चौकी पुलिस ने शव बरामद कर 11 मई की सुबह शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

बताया जाता है कि दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटु शिववंशी निगरानीशुदा बदमाश था। जिसकी बीती रात हमलावरों द्वारा धारदार हथियार से हमला किये जाने के बाद इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। जिसमें भरवेली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया ने बताया कि मामले में हत्या का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है। मामले में हमलावरों की तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews