सज्जन बोले- SC से करेंगे बागी MLA को वापस लाने की मांग, लोग घरों पर फेंक रहे पत्थर

सज्जन बोले- SC से करेंगे बागी MLA को वापस लाने की मांग, लोग घरों पर फेंक रहे पत्थर

भोपाल। पीसी के बाद कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बेंगलुरु में रह रहे सिंधिया समर्थकों पर गभीर आरोप लगाए है। वर्मा का कहना है कि वह सभी विधायक पैसे कमाने आए थे, इसलिए उनकी सरकार पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।इन्ही हरकतों के कारण प्रदेश के लोग बागी विधायकों के घरों पर पत्थर फेंक रहे हैं, लोग उनकी धोखेबाजी से परेशान हैं।वही उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट से सरकार 16 बागी विधायकों को भोपाल लाने की मांग करेगी।

आज मीडिया से चर्चा के दौरान वर्मा ने कहा हमारी कांग्रेस सरकार को किसी से कोई खतरा नहीं है हमारी पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है जो हम आंकड़ों के साथ साबित भी कर देंगे। बीजेपी ने कई विधायकों को अपने पाले में करने की बहुत कोशिश की है जिसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 विधायकों को बीजेपी सरकार के बलि चढ़ा दिया है

वर्मा ने आगे कहा कि कांग्रेस की तरफ से भी मंगलवार को एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई। कांग्रेस भी कोर्ट से 16 विधायकों को बेंगलुरु से वापस लाने की मांग करेगी। कोर्ट से अपील करेंगे कि दोनों याचिकाओं पर एक साथ फैसला सुनाया जाएगा। भाजपा की तरफ से सोमवार को शिवराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसमें राज्यपाल के आदेश के बाद भी फ्लोर टेस्ट न कराने को लेकर चुनौती दी गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews