SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, बदला क्रेडिट कार्ड से जुड़ा ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

SBI ने दिया ग्राहकों को झटका, बदला क्रेडिट कार्ड से जुड़ा ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

Banking Updates: यदि आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और इसके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड (Credit Card) रेंट पेमेंट के शुल्क को लेकर अहम बदलाव किया है। जिसकी जानकारी बैंक ने सभी कस्टमर्स को एक ईमेल के जरिए दी है। जिसके मुताबिक प्रोसेसिंग फीस को डबल कर दिया गया है। पहले जहां यूजर्स को 99 रुपये का भुगतान करना पड़ता था अब उन्हें 199 रुपये चार्जेस भरने होंगे। नई फीस 17 मार्च 2023 से लागू हो जाएगी।

बता दें की प्रोसेसिंग फीस के साथ ग्राहकों को जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। बैंक के आधिकारिक वेबसाईट के मुताबिक पिछले साल नवंबर में रेंट पेमेंट पर 99 रुपये के चार्ज के साथ 18 फीसदी का जीएसटी लगया गया था। अब यूजर्स को 199 रुपये+जीएसटी का भुगतान करना होगा। इसके अलेव मर्चेन्ट ईएमआई के लेन-देन पर भी फीस बढ़ाई गई है। जिसे 99 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये कर दिया है।

एसबीआई के अलावा कई बैंकों द्वारा भी प्रोसेसिंग फीस का भुगतान किया जाता। इस लिस्ट में आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक भी शामिल हैं। HDFC रेन्टल पेमेंट के लिए एक फीसदी प्रोसेसिंग फीस और टैक्स लगाता है। बैंक ऑफ बड़ौदा रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी शुल्क लगाता है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक भी 1 फीसदी प्रोसेसिंग फीस वसूलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews