Scindia ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, लोगों से की वैक्सिनेशन कराने की अपील

Scindia ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, लोगों से की वैक्सिनेशन कराने की अपील

भोपाल डेस्क, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya  Scindia) ने 45 साल से ऊपर की उम्र वालों के लिए आज गुरुवार से शुरू हुए टीकाकरण अभियान में कोरोना का टीका लगवाया।  अभी तक हेल्थ फ्रंट लाइन वर्कर, 45 साल से अधिक उम्र वाले गंभीर बीमारी वाले लोगों को और 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों  को टीका लगाया जा रहा था लेकिन आज से 45 साल और इससे अधिक उम्र वालों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है।

ये भी पढ़ें – Vaccination: अप्रैल में बिना छुट्टी के हर दिन होगा टीकाकरण, बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया गया फैसला

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya  Scindia) ने दिल्ली में वैक्सिनेशन कराया। वैक्सिनेशन की फोटो शेयर करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya  Scindia)  ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने वैक्सिनेशन करा लिया है। मेरा 45 से अधिक उम्र वालों से अनुरोध है कि वे भी वैक्सीन लगवाएं और कोविड की लड़ाई में अपना योगदान दें।

उधर मध्य्रपदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज से 45 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू हुए अभियान के तहत लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण करने की अपील की है। उन्होंने कहा हमें पहले ही कहा है दवाई भी कड़ाई भी।  ये वैक्सीन आपको आत्मबल देगा संबल देगा और निश्चिंतता देगा। उन्होंने कहा कि अब दवाई ही उपाय है, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews