सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नाम बदलना है तो अपनी पार्टी का नाम बदल लें

सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नाम बदलना है तो अपनी पार्टी का नाम बदल लें

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।  सिंधिया ने वैक्सीन को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों पर उसे करारा जवाब दिया साथ ही ग्वालियर का नाम बदलने की कांग्रेस की मांग पर उसे ही नसीहत दे दी कि कांग्रेस पार्टी को ही अपना नाम बदल लेना चाहिए।

वैक्सीनेशन महा अभियान में लोगों को जागरूक करने के लिए ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीति करती है कभी वैक्सीन को ख़राब कहा , कभी कहा वैक्सीन में मांस है, लोगों को भ्रमित किया और अब वे लोग ही वैक्सीन के लिए भाग रहे हैं।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज सिंह ने अरुण यादव की तारीफ में कही ये बड़ी बात , ये है पूरा मामला

सिंधिया ने कहा कि रह बात ग्वालियर का नाम बदलने की तो कांग्रेस को अपना नाम बदलना होगा अपने आप को जनता के मन में और दिल में फिर से उभारने के लिए ‘

[dgv_vimeo_video id=”565485631″]

ये भी पढ़ें – योग दिवस: पीएम बोले कोरोना में योग बना उम्मीद की किरण, दुनिया को मिला M-Yoga एप

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews