यूरिया-राशन में कालाबाज़ारी, CM शिवराज बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सख्त एक्शन हो

यूरिया-राशन में कालाबाज़ारी, CM शिवराज बोले-लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सख्त एक्शन हो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें सभी कलेक्टरों और एसपी को कालाबाज़ारी के विरुद्ध सख़्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए गए।EOW को भी बैठक में बुलाया गया ।सीएम ने कहा कि मैं इस मामले को गंभीरता से ले रहा हूं, जो कालाबाजारी कर रहे हैं उनसे सख्ती से निपटा जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि यूरिया और राशन में कालाबाज़ारी (Black marketing in urea and ration) को लेकर शिकायत आ रही है, मैं पूरा मामला गंभीरता से ले रहा हूँ,लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।राशन और खाद्य में कालाबाज़ारी शून्य हो, ऐसी व्यवस्था करे।जो कालाबाज़ारी कर रहे है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करे ,गुड गवर्नेस यही है कि लोगो को दिक्कत न जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को धाराएं बताकर कहा कि कालाबाज़ारी करने वालो के खिलाफ इन धाराओं पर कार्यवाई करें। अपराधियों पर मुक़दमे और वाहन राजसात करने के निर्देश दिए

सीएम ने कहा कि पूरी व्यवस्था की समीक्षा हो, भविष्य के लिए खाद्य की एडवांस व्यवस्था हो हमने सिस्टम ठीक कर दिया था, लेकिन बीच में कांग्रेस की सरकार आने से गड़बड़ हो गई । खाद्य की कालाबाज़ारी समाप्त हो गई थी, तकनीक का उपयोग हो। कालाबाज़ारी में पहले हुई एफआईआर का आउटकम दे। कब कितने अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड हुए, कब बहाल हुए, सारी जानकारी मुझे उपलब्ध कराए ।डीलर जो कालाबाज़ारी कर रहे है उनके ख़िलाफ़ सख्त से सख्त एक्शन हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews