लुटेरों के हौसले बुलंद, एसडीएम को लूटा

लुटेरों के हौसले बुलंद, एसडीएम को लूटा

राजेश डाबी/धार। लुटेरों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होने डिप्टी कलेक्टर के साथ ही लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया।  जिले के सादलपुर थाना क्षेत्र में बीती रात भोपाल से निर्वाचन संबंधी मामलों की ड्यूटी निभा कर धार आ रहे डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान के साथ घाटा बिल्लोद व गुणावद के बीच ये घटना हुई। बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशो द्वारा उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई साथ ही उनके साथ मौजूद ऑपरेटर व ड्राइवर के साथ मारपीट भी की गई।

पूरा घटनाक्रम बुधवार रात का है जब डिप्टी कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान भोपाल से निर्वाचन संबंधी मामलों की बैठक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान घाटाबिल्लोद टोल टैक्स के बाद एक सफेद कलर के बोलेरो वाहन जिसका नंबर एमपी 11 be 1606 बताया जा रहा है, में सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा डिप्टी कलेक्टर के वाहन का पीछा किया गया तथा उसे ओवरटेक कर वाहन को रोका गया। इसके बाद अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी में बैठे डिप्टी कलेक्टर, उनके रीडर और ड्राइवर को डराया धमकाया। इस दौरान गाड़ी के दरवाजे एवं कांच पर डंडे और रॉड से वार भी किया गया साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर व ड्रायवर से मारपीट भी की गई, जिसमें वो चोटिल हुए हैं। लेकिन जब बदमाशों को ड्रायवर ने बताया कि गाड़ी में डिप्टी कलेक्टर हैं, वो ये सुन तुरंत फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान वहां अन्य वाहन में कुछ और बदमाशो भी थे। घटना के बाद डिप्टी कलेक्टर ने सादलपुर थाने पहुंचकर मामले की एफआइआर दर्ज कराई । पुलिस अब अपराधियों की तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews