एक माह में पुलिस की सातवीं सफलता, 2017 से फरार चल रहे इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

एक माह में पुलिस की सातवीं सफलता, 2017 से फरार चल रहे इनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

एक बार फिर माड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ऑपरेशन शिकंजा के तहत ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 2017 से चोरी के फरार चल रहे दो-दो हजार रुपये के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जब से सिंगरौली में पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी ने जिले की कमान संभाली है। ऑपरेशन शिकंजा की सुरुआत कर आरोपियों और अवैध कारोबारियो की कमर तोड़ कर रख दी है। जिले में लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियो में दहशत का माहौल व्याप्त है। उसी ऑपरेशन के तरह सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत की देखरेख में बड़ी माड़ा पुलिस को एक माह में सातवी बड़ी सफलता मिली है। माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा के ताबतोड़ कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध कारोबारियो,अपराधियों पर अंकुश लगता दिख रहा है।

आपको बता दे कि 2017 से चोरी के जुर्म में फरार चल रहे दो-दो हजार इनामी तीन आरोपी (1)असमान बसोर पिता चंद्रभान बसोर उम्र 36 वर्ष (2)बसंत लाल बसोर पिता रामा बसोर उम्र 25 वर्ष (3)परदेशी बसोर पिता छोटू बसोर उम्र 25 वर्ष सभी निवासी दुधमनिया टोला बड़काडोल थाना सरई को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। जिनके ऊपर अपराध क्र 366/17 धारा 457,380 भादवि. के तहत मामला पंजीबद्ध था। उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी अर्चना शर्मा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार पटेल,राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक गुलाब प्रसाद,उपेन्द्र भदौरिया,अरुण प्रताप सिंह,आरक्षक भरतलाल मीणा, कौशलेंद्र रावत,राजकुमार प्रजापति,रावेन्द्र सिंह,ओमप्रकाश गहरवार,रविराज सिंह,महिला आरक्षक संतोष मकवाना एवं आरक्षक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews