Sex Racket : घर में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारपकड़े 4 महिला-पुरुष

sex racket

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। कोरोना संकटकाल (Corona crisis) में मध्यप्रदेश में एक के बाद एक सेक्स रैकेट्स (Sex rackets) का खुलासा हो रहा है। अब ग्वालियर (Gwalior) शहर की बहोड़ापुर थाना पुलिस (Bahodapur Police Station) ने एक घर पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। ये रैकेट रिहायशी इलाके में चल रहा था । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला एवं दो पुरुषों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है।

CSP नागेंद्र सिंह (CSP Nagendra Singh) के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के आनंद नगर के एक घर में अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली थीं । टी आई प्रशांत यादव को एक्शन लेने के लिए निर्देश दिये गए। जब उन्होंने अपनी टीम लगाकर तफ्तीश की तो सेक्स रैकेट चलने की जानकारी सामने आई। उसके बाद उन्होंने एक सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा। जैसे ही सिपाही घर के अंदर गया उसने पहले से तैयार पुलिस को मैसेज किया और पुलिस ने घर पर छापा मार दिया। पुलिस को घर में दो महिला और दो पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले जिन्हें पकड़कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने सूरज गोस्वामी निवासी नदी पार टाल और रूपेश शर्मा निवासी चंदन नगर को गिरफ्तार कर सहित चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews