इंदौर घटनाक्रम से शाह नाराज, अधिकारियों को दी ये हिदायत

अमित शाह

इंदौर/नई दिल्ली।
मध्यप्रदेश के इंदौर के टाटपट्टी बाखल में डॉक्टरों पर हमले की घटना की देशभर में निंदा हो रही है। सोशल मीडिया से सड़क तक लोगों में गुस्सा है। यहां तक सत्तापक्ष और विपक्ष में भी नाराजगी है। अब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस पूरे घटनाक्रम से खफा हो गए है और उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा है कि ऐसी घटना दोबारा न हो। डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए।

दरअसल, इंदौर के टाट पट्टी बाखल में कोरोना संक्रमितों की जांच करने पहुंचे डॉक्टरों के दल पर बुधवार दोपहर भीड़ ने हमला कर दिया था। उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर मारा और पथराव कर दिया था।इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन में एफआईआर दर्ज की गई और कईयों को गिरफ्तार किया गया।मामले में दोषी चार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून ([रासुका)] के तहत मामला भी दर्ज किया गया है। वही इस मामले में देर शाम बीजेपी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय ने फोन पर गृहमंत्री अमित शाह को इसकी जानकारी दी।इसके बाद शाह ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। डॉक्टरों को पूरी सुरक्षा दी जाए।इसी के मद्देनजर अब इलाकों में पैरा मिलिट्री फोर्स की 5 कंपनियां तैनात की जाएंगी।

इस मामले में कैलाश ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने डॉक्टरों की टीम के साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह को भेज दी है। डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना बेहद शर्मनाक है। इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिये हिदायत दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews