ग्रामीण युवकों का गाया शिवभजन बना PM मोदी की पसंद, ट्वीट कर लिखा “बहुत बढ़िया”

narendra modi

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। भारतीय लोकगीतों और भजनों के शब्दों में उस क्षेत्र की मिटटी की सुगंध और गायक की आत्मा से निकली आवाज का जादू  होता है जो सीधे सुनने वाले के दिल में उतर जाता है और उसका मन करता है कि  वो उस लोकगीत या भजन को बार बार लगातार सुने। ऐसा ही एक लोक भजन इन दिनों बहुत चर्चा में है जिसे यू ट्यूब पर करोड़ों लोग देख और सुन चुके हैं। लेकिन हम यहाँ इस लोक गीत के चर्चित वर्जन की चर्चा नहीं कर रहे। हम चर्चा कर रहे हैं इस लोक भजन को गाने वाले दो युवा ग्रामीण कलाकारों की जिनकी गायकी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने भी सराहा है।

एक शिव मंदिर में ऊँची आवाज में भगवान शिव का रुद्राष्टक गाकर देश के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले युवा बाबा हंसराज रघुवंशी यू ट्यूब पर अपनी गायकी से सुर्खियां बटोर रहें हैं। उनका गया शिव भजन “महादेवा…. तेरा डमरू डम डम … बहुत तेजी से वायरल है। 8 से 10 करोड़ लोग इसके वीडियो को  देख और सुन चुके हैं। हालाँकि यू ट्यूब पर इस भजन को गाते अन्य बहुत से गायकों के वीडियो भी उपलब्ध हैं लेकिन सबसे ज्यादा व्यू और लाइक्स बाबा हंसराज रघुवंशी के वीडियो के पास ही हैं।

ये भी पढ़ें – Mahashivratri: 85 फीट ऊंची विशाल शिव प्रतिमा का सीएम शिवराज ने किया अनावरण

खास बात ये है कि यू ट्यूब पर इस भजन के वायरल वीडियो के बीच पिछले कुछ दिनों से एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  ये वीडियो दो ग्रामीण लड़कों का है जो वही लोक भजन गा रहे हैं जो बाबा हंसराज रघुवंशी ने और दूसरे गायकों ने गाया है… दोनों ग्रामीण युवा कलाकार “महादेवा तेरा डमरू डम डम …  भजन बहुत सुरीली आवाज में गा रहे हैं। इनके हाथ में ढपली और एक प्राचीन वाद्य यंत्र है। हालाँकि इनको लाखों करोड़ों व्यू या लाइक्स तो नहीं मिले लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की प्रशंसा जरूर मिली है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कल 10 मार्च को अपने ट्विटर पर इसे पोस्ट किया है तो मध्यप्रदेश के डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने आज महाशिवरात्रि के मौके पर इस भजन को अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इस शेयर करते हुये लिखा बहुत बढ़िया ..

वहीँ मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) में अपने ट्विटर एकाउंट पर इसे शेयर करते हुए लिखा। ..शिव शंकर जी की सुरीली आराधना। .. एक शिव भक्त ने शेयर की है आप भी जरुर सुनिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews