अफसरों को धमका रहे दिग्विजय-कमलनाथ, कार्रवाई करें चुनाव आयोग : शिवराज सिंह चौहान

अफसरों को धमका रहे दिग्विजय-कमलनाथ, कार्रवाई करें चुनाव आयोग : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  और कमल नाथ (Kamal Nath) पर अफसरों (Officers) को धमकाने का आरेाप  लगाया है और चुनाव आयोग (Election Commission) से स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मंगलवार को कहा कि, कांग्रेस अपनी संभावित पराजय से बौखला गई है और कांगेस नेता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ आजकल कर्मचारियों और अफसरों को धमका रहे हैं, रोज धमकी दी जा रही है, हम देख लेंगे, हम निपट लेंगे, हम निपटा देंगे। आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान होता है। उनके मनोबल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका अपमान किया जा रहा है।

चौहान ने कांग्रेस नेताओं के बयान को चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन (Code of Conduct violation) बताते हुए कहा कि, धमकाना भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए चुनाव आयोग से निवेदन करता हूं कि वह स्वत: संज्ञान ले और धमकाने वालों पर कार्रवाई करे।

दरअसल चुानाव आयोग को लिखे गए पत्र का हवाला देते हुए कल कमल नाथ ने बताया कि, इस चुनाव में हमारा मुकाबला भाजपा से ही नहीं बल्कि प्रशासनिक तंत्र से भी है। इसको लेकर मैंने आज ही चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। छोटे-छोटे शासकीय कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में काम करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। कमल नाथ ने अधिकारियों को चेताया कि भाजपा के पक्ष में काम करने वाले अधिकारी यह जान ले कि 10 के बाद 11 तारीख भी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews