शिवराज का बड़ा फैसला-शराब दुकानें तत्काल बंद कराने के निर्देश

शिवराज का बड़ा फैसला-शराब दुकानें तत्काल बंद कराने के निर्देश

भोपाल।
प्रदेश की शिवराज सरकार ने लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश में शराब की सभी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है।

दरअसल,बीते दिनों कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते पीएम मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इस दौरान केवल जरुरी चीजे जैसे किराना, दूध, फल, सब्जी आदि मूलभूत वस्तुओ की बिक्री में छूट दी थी। लेकिन प्रदेश में कुछ स्थानों पर शराब की दुकानों के खुलने की भी खबर सामने आ रहीं थी।लॉक डाउन के बीच भी लगातार प्रदेश में शराब की दुकानें खुल रही है, जिसके चलते कई तरह के सवाल उठ रहे थे। विपक्ष भी इसको लेकर सरकार की घेराबंदी किए हुए है, ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाणिज्यिक कर (आबकारी) अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि पूरेप्रदेश में सभी देशी एवं विदेशी शराब की दुकानें तत्काल प्रभाव से बंद कराई जायें। उन्होंने कहा है कि कोई भी शराब दुकान खुली पाये जाने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews