शिवराज के मंत्री ने कहा- क्या मध्यप्रदेश की जनता हो गई है अशुद्ध?

शिवराज के मंत्री ने कहा- क्या मध्यप्रदेश की जनता हो गई है अशुद्ध?

मुरैना, डेस्क रिपोर्ट

उपचुनाव(Bye election) से पहले मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh) में सियासत(politics) गरमा गई है। हर दिन एक नए मुद्दे राजनीति गलियों के लिए आम हो गए हैं। एक तरफ जहां पार्टियों(parties) का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं प्रदेश में सूटकेस(suitcase) और लूटकेस(lootcase) जैसे शब्द सियासी गलियों का हिस्सा हो गए हैं। इसी बीच अब कांग्रेस(congress) के शुद्धीकरण आयोजन पर पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना(PHE Minister Aindal Singh Kansana) ने बड़ा सवाल उठाया है। इंद्र सिंह कंसाना ने कहां है क्या मध्य प्रदेश की जनता अशुद्ध है। जिसे शुद्ध करने के लिए गंगाजल का छिड़काव किया जा रहा है।

दरअसल लक्ष्मण सिंह(lakshman singh) के ट्वीट को लेकर पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने कहा है कि सबको पता है कि किसने सूटकेस लिया है और किसने नहीं लिया है। वहीं उन्होंने कहा है कि सबसे पहले जो इस बात का हल्ला कर रहे हैं उन्हें खुद ही शुद्ध होना चाहिए।वही पीएचई मंत्री ऐंदल सिंह कंसाना ने सवाल उठाया कि क्या मध्य प्रदेश की जनता अशुद्ध हो गई है जिसे शुद्ध करने के लिए कांग्रेस गंगाजल का छिड़काव करेंगे। कंसाना ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं रह गया है। इसलिए वह प्रदेश की जनता का अपमान करने पर आ चुकी है।

ज्ञात हो कि लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से बागी हुए नेताओं पर बड़ा सवाल उठाते हुए उन्हें सूटकेस नेता की उपाधि दी थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश भर में शुद्धिकरण अभियान की घोषणा की थी। जिसके तहत प्रदेश के 27 सीटों से बागी हुए विधायकों के विधानसभा क्षेत्र को गंगाजल से शुद्ध किया जाना था। अब इस पर बीजेपी(BJP) नेताओं ने पलटवार किया है।

गौरतलब हो कि मध्यप्रदेश में आगामी 27 सीटों के उपचुनाव को लेकर अब सियासत अपने आखिरी दांव पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां बीजेपी पलटवार हो रही है वह कांग्रेस लगातार बीजेपी पर नए-नए आरोप लगा रही है। इसके साथ ही दोनों पार्टियां चुनावी मैदान में तो खुलकर सामने है किंतु रणनीतियों के मामले में मौन साधे हुए हैं। ऐसे में अब देखना दिलचस्प है कि आगामी उपचुनाव में मध्यप्रदेश की क्या स्थिति होती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews