सिंगरौली: एक ही दिन में आत्महत्या और हत्या के अलग अलग मामले इस थाने में हुए दर्ज, इलाके में दहशत का माहौल

indore news

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली (singrauli) के सरई थाना बरका चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दो लड़कियों ने अलग-अलग पेड़ों पर फांसी लगाकर खुदकुशी (suicide) कर ली। दोनों की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकते हुए मिली। मामले की सूचना के बाद सरई थाना पुलिस व बरका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा करते हुए दोनों शव को पेड़ से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम (postmortem के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

यह भी पढ़ें… गुना: ब्रिज के नीचे मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

मिली जानकारी के अनुसार बरका चौकी क्षेत्र अंतर्गत बहेरहा गांव निवासी सोनमती सिंह गोड़ (परिवर्तित नाम),रीता सिंह गोड़ (परिवर्तित नाम) बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव से दोनों लड़कियां घर से बाहर निकली थी लेकिन काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने खोज खबर शुरू की। तब दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकते मिली। बताया जा रहा है कि एक लड़की नाबालिग और दूसरी लड़की बालिग है। मौके पर शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की विवेचना कर रही है प्राथमिक तौर पर कहा जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है अब देखना है कि पुलिस मामले का खुलासा कब तक कर पाएगी।

यह भी पढ़ें… हैवानियत: दो मासूम बच्चियों के साथ पत्नी को कुंए में फेंका, पत्थर भी मारे, एक बच्ची की मौत

23 वर्षीय युवक की हत्या से गांव में फैली सनसनी

सरई थाना बरका चौकी अंतर्गत गगमहोली गांव में बीती रात को 23 वर्षीय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र बहादुर सिंह पिता इंद्रबहादूर सिंह उम्र 23 वर्ष महोली निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है। जैसे ही आसपास के लोगों ने संदिग्ध हालत में मृतक के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews