सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम में पैसे देकर बुलाई गई भीड़, देखें वीडियो

सिंधिया के स्वागत कार्यक्रम में पैसे देकर बुलाई गई भीड़, देखें वीडियो

भोपाल।

प्रदेश की सियासी खीचतान और गहमागहमी के बीच आई खबर ने सबको चौंका दिया है। खबर के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को भोपाल पहुंचे। जहां बीजेपी(bjp) ने उनके स्वागत कार्यक्रम की बड़ी जोर शोर से तैयारी कर रखी थी। स्वागत कार्यक्रम में अतिरिक्त भीड़ जुटाने के लिए मजदूरों को 150- 150 रुपए देकर बुलाया गया था। ज्ञात हो की इससे पहले भी बीजेपी सरकार(bjp government) पर पैसे देकर भीड़ जुटाने के मामला सामने आते रहें हैं।

बता दें कि कांग्रेस(congress) से इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जहां गुरुवार को उनके भोपाल आंने का कार्यक्रम रखा गया। प्रदेश के बीजेपी द्वारा सिंधिया के आवभगत के लिए बड़ी तैयारी की गई थी। सिंधिया के भोपाल आते ही बड़ी मात्रा में भीड़ ने उनका स्वागत किया था। अब आई खबर के मुताबिक पैसे देकर इन भीड़ों को सिंधिया के स्वागत समारोह कार्यक्रम में बुलाया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी शिवराज सरकार पर पैसे देकर कार्यक्रम में भीड़ बुलाने के मामले सामने आया करते थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews