तो इस बात पर सीएम कमलनाथ पर बिफरे लक्ष्मण सिंह

तो इस बात पर सीएम कमलनाथ पर बिफरे लक्ष्मण सिंह

गुना//विजय कुमार जोगी । चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने गुना के चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने का मुद्दा फिर से एक बार उठाया है। लक्ष्मण सिंह वक्त वक्त पर चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने का मुद्दा उठाते रहे हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि भगवान कमलनाथ को सद्बुद्धि दें, उन्होंने कैमरे के आगे चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने की बात कही थी।

क्या बोले लक्ष्मण सिंह

गुना जिले की चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने को लेकर जब लक्ष्मण सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भगवान मुख्यमंत्री कमलनाथ को सद्बुद्धि दें। उन्होंने कैमरे के आगे चाचौड़ा तहसील को जिला बनाने की बात कही थी। लोगों का कमलनाथ सरकार पर विश्वास है अगर वह यूं ही अपनी बात पर नहीं रहेंगे तो फिर जनता तथा विधायक उनकी बात पर यकीन कैसे करेंगे।

जानकारी देते हुए कांग्रेस विधायक ने बताया कि गुरुवार सुबह 10:00 बजे रोकने के लिए नगर आजमगढ़ से करीब 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए रवाना होंगे।

आइए जानते हैं पूरा मामला

जैसा कि आपको ज्ञात है विधायक सिंह ने चाचौड़ा ब्लॉक को जिले का दर्जा दिलाने के लिए कमलनाथ को भोपाल में ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन देते वक्त उन्होंने बताया था कि जिला मुख्यालय गुना चाचौड़ा तक आने के लिए करीबन 160 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसकी वजह से जनता के साथ पर्याप्त न्याय नहीं हो पाता है।

पहले भी उठ चुकी है मांग

विदित हो कि चाचौड़ा और मधुसुदनगढ़ की जनता विधानसभा चुनाव के बाद से ही लक्ष्मण सिंह की मौजूदगी में चाचौड़ा को जिले का दर्जा देने जाने के लिए ज्ञापन सौंप रही है। जिसके बाद सीएम कमलनाथ ने औपचारिक तौर पर चाचौड़ा को जिले का दर्जा देने की बात कही थी।

क्या है चाचौड़ा तहसील

गुना जिले में करीब 16 लाख 67 हज़ार से अधिक की जनसंख्या है। गुना जिले में राघौगढ़, आरोन, बमोरी और चाचौड़ा तहसील शामिल है।

ज्ञात हो कि चाचौड़ा गुना जिले के ग्वालियर संभाग में आता है जिसकी विधानसभा सीट सन 1951 में अस्तित्व में आई थी।

कमलनाथ का आश्वासन

गौरतलब हो कि कमलनाथ ने आश्वासन दिया था कि छिंदवाड़ा की तर्ज पर ही चाचौड़ा का विकास किया जाएगा, किंतु उसके बाद से कोई कदम नहीं उठाए गए हैं

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews