
छतरपुर, संजय अवस्थी
जिले में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने और कानून व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर और एसपी बाइक पर सवार होकर ही शहर में निकल गए| इस दौरान शहर की सकरी गलियों तक बाइक से पहुचकर लोगो से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन करने की अपील की|
दरअसल बढ़ते मरीजो की संख्या के चलते कलेक्टर ने जिले में 9 दिन का लॉक डाउन किया था बावजूद इसके लोग गलियों और मुख्य सड़कों पर घूमते नजर आते है जिसकी वजह से कलेक्टर और एसपी ने बाइक पर सवार होकर सकरी गलियो तक पहुँच कर लोगों से सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की है साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी साथ ही त्यौहार को लेकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

