
शमशाबाद।विपिन शर्मा
शमशाबाद 12 के छात्रों ने नारेबाजी कर शमशाबाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जनरल प्रोमोशन की मांग करने की मांग की।
दरअसल कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन होने से छात्रों की परीक्षा स्थगित कर गई है और हाई स्कूल के छात्रों का जनरल प्रोमोशान कर दिया। अब अनलॉक डाउन होने से 12 की परीक्षा की तारीख़ घोषित कर दी। जिससे आक्रोशित छात्रों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर जनरल प्रमोशन करने की मांग की। साथ ही छात्रों ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया की जब आप विना चुनाव के सरकार बना सकते हो तो हम बिना परीक्षा के पास नही हो सकते। यदि मुख्यमंत्री ने हमारी मांगे पूरी नही की तो हम अगली बार वोट नही देंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

