Containment Zone में युवक की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Containment Zone में युवक की हत्या कर आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

जबलपुर।संदीप कुमार

एक युवक की रिपोर्ट कोरोना वायरस संक्रमण आने के बाद जिला प्रशासन ने रांझी के गौशाला क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया था। इसी कंटेनमेंट क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकुओं से हत्या कर दी गई। मृतक युवक का नाम मोहित श्रीवास बताया जा रहा है जिसका कि आरोपियों से रुपए का लेनदेन था। करीब 1 साल से चली आ रही रंजिश ही हत्या का वजह बताई जा रही है।

रांझी थाना पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त बापू नगर निवासी सनी चौधरी और निक्की वंशकार के रूप में की है। सीएसपी धर्मेश दीक्षित के मुताबिक गौशाला निवासी मोहित श्रीवास का पैसों के लेन-देन पर बापू नगर निवासी सनी चौधरी व निक्की वंशकार से विवाद चला आ रहा था। देर रात जब मोहित घर के बाहर टहल रहा था तभी दोनों आरोपी उसके पास पहुंचे और विवाद करने लगे।इसी दौरान निक्की और सनी ने चाकुओं से ताबड़तोड़ मोहित पर हमला कर दिया। मोहित के पैरों में गंभीर चोट लगने के चलते अत्यधिक रक्त बह गया।

आनन-फानन में घायल मोहित को पहले रांझी अस्पताल और फिर मेडिकल रिफर किया गया जहां रास्ते में ही मोहित ने दम तोड़ दिया। फिलहाल अभी दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश रांझी पुलिस कर रही है।बताया यह भी जा रहा है कि आरोपियों ने मोहित को बाइक खरीदने के लिए उधार रुपए दिए थे और मोहित यह रुपए नहीं लौटा रहा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews