लॉकडाउन लागू करने में प्रशासन कर रहा कानूनी भेदभाव, कांग्रेस ने उठाई आम जनता की आवाज

अशोकनगर|हितेंद्र बुधौलिया

लोकडाउन के पालन करने में भाजपा द्वारा लगातार नियमो को तोड़ा जा रहा है।वही प्रशासन भी इस मामले में भेदभाव कर रहा है।यह आरोप कोंग्रेस ने लगाए है।प्रशासन को दिये ज्ञापन में कॉंग्रेस ने यह बाते उल्लेखित की है।
कॉंग्रेस नेताओ ने कहा कि भाजपा के नेता केंद्र सरकार की लॉक डाउन की गाइडलाइन व नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सत्ता के मद में चूर अपनी मन मानी कर आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ।

रविवार को संपूर्ण लॉक डाउन के दिन जहां एक ओर पुलिस मास्क न पहनने पर कानूनी कार्रवाई कर चालान बना रही थी। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्येकर्ता एकत्रित होकर नवनियुक्त राज्य मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव का जुलूस के साथ जश्न मना रहे थे। इसी तरह पिछले रविवार को भी भाजपा ने सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर जिले के सभी ब्लॉकों में प्रदर्शन किया था।

इस कानूनी भेदभाव बता कर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा और आगे से नियमों के पालन हेतु सख्ती बरतने की मांग की । कांग्रेस ने इस दौरान “कानूनी भेदभाव, नही चलेगा” के नारे भी लगाए । प्रदेश महामंत्री दशरथ रघुवंशी ने ज्ञापन का वाचन किया । वहीं रितेश जैन ने बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिन्धिया के PA अनिल मिश्रा कोविड पोसिटिव पाए गए हैं और हिस्ट्री के आधार पर भाजपा के सभी मंत्रियों को क्वारंटाइन किया जाए । और समर्थकों की जांच करवाई जाए ।

इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष गिरीश जैन राजेंद्र कुशवाहा सोनू सुमन ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर शर्मा, पार्षद अनिता जैन, ज्ञानी राजपूत, कुलदीप दुबे, के साथ रितेश जैन, हरिओम नायक, तिलोक अहिरवार, नरेंद्र आर्य, विशाल रघुवंशी, करण सुराणा, शफ़ीक़ कुरेशी, नसीर खान, राजकुमार यादव, सचिन शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews