जहरीली शराब कांड के आरोपी के मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर 

जहरीली शराब कांड के आरोपी के मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर 

मुरैना, संजय दीक्षित।  शराब माफिया (Wine Mafia)के विरुद्ध मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)द्वारा दिए गए कड़ी कार्रवाई के निर्देश में पालन करते हुए मानपुर,छैरा जहरीली शराब कांड के एक आरोपियों  के मकान को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

जिले के नवागत कलेक्टर बी कार्तिकेयन (B Kartikeyan)एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे (Sunil Kumar Pandey)के निर्देशन में आज जहरीली शराब कांड (Poisonous liquor scandal) के आरोपी मुकेश पुत्र भोगी राम किरार के मकान को जेसीबी से प्रशासन द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। मुरैना जौरा मार्ग पर छैरा गांव में सड़क किनारे स्थित मुकेश के मकान को जेसीबी से ध्वस्त किया गया हैं। मुकेश किरार के दूसरे मकान को गांव में अंदर जाकर उसकी तोड़फोड़ की कार्रवाई को भी अंजाम दिया गया हैं।

मकानों को ध्वस्त एवं तोड़फोड़ की कार्यवाही उपरांत अनुविभागीय अधिकारी नीरज शर्मा एसडीओपी शशि भूषण रघुवंशी द्वारा बताया गया कि आला अफसरों के निर्देशन पर जहरीली शराब कांड के आरोपी  मुकेश पुत्र भोगी राम किरार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गयी हैं।इसके साथ ही अन्य आरोपितों के विरुद्ध भी ऐसी ही कार्रवाई  शासन प्रशासन द्वारा की जाएगी। गौरतलब है कि जहरीली शराब कांड के आरोपियों पर प्रशासन द्वारा 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत के बाद गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। वही मुख्यमंत्री के आदेश के बाद शासन प्रशासन द्वारा अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews