20 लाख की सुपारी देकर हुई थी जिम संचालक की हत्या, प्रॉपर्टी का विवाद आया सामने

20 लाख की सुपारी देकर हुई थी जिम संचालक की हत्या, प्रॉपर्टी का विवाद आया सामने

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। 2 दिसंबर को सुबह सुबह सरे आम की गई जिम संचालक की हत्या (Gym Owner Murder) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है शेष की तलाश है। पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक हत्या की वजह प्रॉपर्टी का विवाद है। जिम संचालक पप्पू राय प्रॉपर्टी का काम भी करता था, इसके ही पहचान वाले ने 20 लाख की सुपारी देकर शार्प शूटरों (Contract Killing By Sharp Shooter) से हत्या कराई। हत्या के लिए शूटरों का इंतजाम और उन्हें हथियार कराने वाला मास्टर माइंड जेल में बंद हैं।

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाले जिम संचालक एवं प्रॉपर्टी कारोबारी रामकुमार उर्फ़ पप्पू राय कि 2 दिसंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वे घर के बाहर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हत्या के बाद पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और इसमें एडिशनल एसपी सीएसपी स्तर के कई अधिकारी लगाए गए।  शुरूआती जाँच और सामने आये सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अंदाजा हो गया कि हत्या पेशेवर हत्यारों ने की है।

ये भी पढ़ें – BCCI का बड़ा फैसला, विराट कोहली की जगह लेंगे रोहित शर्मा, संभालेंगे भारतीय ODI टीम की कप्तानी

पुलिस ने ग्राउंड इन्फॉर्मेशन और टेक्नीकल इन्फोर्मेशन जुटाई अउ रफिर इसका खुलासा कर दिया।  एसपी अमित सांघी ने पत्रकारों को जानकारी दी कि इसमने जो कहानी सामने आई है उसके मुताबिक पप्पू राय की हत्या इन्हीं के समाज के अन्य कारोबारी ने 20 लाख की सुपारी देकर कराई है, उसने अपने परिचित बदमाश किस्म के व्यक्ति के माध्यम से दो शूटर हायर किये जिन्होंने ये हत्या की।  इस मामले में सुपारी देने वाला कारोबारी और एक मीडियेटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति जो मथुरा जेल में बंद है, उसने आत्मसमर्पण किया है हुए दो शार्प शूटर की गिरफ़्तारी शेष है।

 ये भी पढ़ें – नूरी खान की नाराजी का दिखा असर, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पुलिस ने एक आरोपी से 30,000 रुपये हथियार बरामद किये हैं।  गिरफ्तार आरोपी आपराधिक रिकॉर्ड है उसपर 15 से 20 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या लूट जैसे संगम अपराध भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि हत्या की वजह प्रॉपर्टी का आपसी विवाद निकला इसके अलावा शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक आरोपी (जिसने सुपारी दी) को कई बार सार्वजानिक रूप से अपमानित किया इससे वो चिढ़ गया था और वो बदला लेना चाहता था।

[dgv_vimeo_video id=”654556522″]

[dgv_vimeo_video id=”654550821″]

[dgv_vimeo_video id=”654551677″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews