एमपी में लॉकडाउन के बीच अधिकारी से मारपीट, सिर फोड़ा

एमपी में लॉकडाउन के बीच अधिकारी से मारपीट, सिर फोड़ा

बड़वानी।

देश में फैलते कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस मुस्तैदी से प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जनता से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ मास्क का उपयोग करने की अपील कर रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से एक मामला सामने आया है। जहां शनिवार को एक नजूल अधिकारी ने युवक को मास्क लगाने के लिए कहा तो युवक ने अधिकारी पर जानलेवा हमला कर दिया।जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आयी है।अधिकारी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

दरअसल न्यू हाउसिंग बोर्ड मैदान में राजस्व विभाग के नजूल अधिकारी हीरालाल अश्के दुकानों की व्यवस्था का जायज़ा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने सड़क पर तीन युवकों को बिना मास्क के देखा। अधिकारी ने तीनों युवकों को मुंह पर मास्क लगाने का कहा। जहां अधिकारी और युवकों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। तभी एक युवक मोहम्मद सोहेल ने अधिकारी के सर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे अधिकारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। अधिकारी को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं युवक को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस पर हमले के मामले सामने आए हैं। इससे पहले गुरुवार को खरगोन में पुलिस प्रशासन पर पत्थरबाजी की गई थी। जिसके बाद लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews