इस जिले में बढ़ रही Corona की रफ्तार, 3 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई आठ

corona

बालाघाट।सुनील कोरे

जिले में धीरे-धीरे कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है, एक मरीज ठीक होता है तो एक नया मरीज सामने आ जाता है, बीती रात आईसीएमआर जबलपुर से आई कोरोना सेंपल जांच रिपोर्ट में 3 नए मरीज की रिपोर्ट पॉजिटव आयी है। जिसमे एक दंपति और एक नाबालिग है। यह मरीज वारासिवनी और खैरलांजी के बताए जा रहे है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तीनों ही मरीज को डेडिकेडेड कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सीएचएमओ डॉ. मनोज पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मरीजो की ट्रेवल हिस्ट्री तलाशी जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 जून को देर रात्रि में आईसीएमआर जबलपुर से प्राप्त 18 सैंपल की रिपोर्ट में से 3 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और 15 मरीजों की रिपोर्ट कोरंगा नेगेटिव आई है। जिन तीन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उनमें वारासिवनी के दो पति पत्नी और गजपुर पांजरा की एक 16 वर्षीय लड़की शामिल है जो दिल्ली और वारासिवनी के पति पत्नी सूरत से आए हैं और इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया था। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन्हें डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी, बालाघाट में उपचार के लिए शिफ्ट कर दिया गया है. इन तीनों कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हालत ठीक है और वे स्वस्थ हैं।

इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 15 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं इनमें से 7 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं जो मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं उनमें ग्राम भजिया दंड के तीन ग्राम बेनी के तीन और ग्राम मोहझरी का एक मरीज शामिल है.डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर गायखुरी, बालाघाट मैं उपचार के लिए जो कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। उनमें लांजी तहसील के ग्राम भुरसाडोंगरी के दो, बिसोनी के दो लालबर्रा तहसील के ग्राम डोकरबंदी का एक और वारासिवनी के दो व ग्राम गजपुर-पांजरा का 1 मरीज शामिल है। बताया जाता है कि ग्राम गजपुर की जो लड़की कोरोना पॉजिटिव पाई गई है वह 16 जून को दिल्ली से अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ आई थी और क्वेरंटाईन सेंटर में रह रही थी उसके साथ आए तीन अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। इसी प्रकार वारासिवनी के कोरोना पॉजिटिव आए दोनों पति पत्नी 14 जून को सूरत से नागपुर होते हुए वारासिवनी पहुंचे थे और क्वेरंटाईन सेंटर में रह रहे थे उनके साथ में आए चार अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews