
मंदसौर।तरुण राठौर
देश मे कोरोना टीमों पर कहीं कोरोना टीम पर हमला किया जा रहा तो कहीं उनके साथ बदसुलूकी की जा रही।। ऐसे में ठीक इसके विपरीत मंदसौर जिले की दलौदा तहसील में कोरोना टीम का पुष्प वर्षा के साथ थाली ओर ताली बजाकर स्वागत किया जा रहा है।
मंदसौर जिले की दलौदा तहसील में मंगलामुखी किन्नर समाज व आम नागरिकों ने अपने घरों से बाहर निकल कर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम का पुष्प माला पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए थाली व ताली बजाकर अभिनन्दन किया गया। जब आमलोग लॉक डाउन के दौरान अपने घरों में सुरक्षित है। वही फील्ड में कोरोना टीम अपने परिवार से दूर कोरोना का खतरा झेलते हुवे मैदान में डेट हुए है। ऐसे में उनका हौसला बढ़ाने के लिए नगर की जनता उनका अभिनन्दन किया।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

