बिना पात्रता पर्ची वाले गरीबों को भी मिलेगा राशन, शासन ने भेजी सूची, कई संपन्न परिवारों के भी नाम शामिल

बिना पात्रता पर्ची वाले गरीबों को भी मिलेगा राशन, शासन ने भेजी सूची, कई संपन्न परिवारों के भी नाम शामिल

सीहोर।अनुराग शर्मा

बीपीएल(bpl) परिवार को दिए जाने वाले राशन के साथ ही अब जिनके पास राशन कार्ड(ration card) की पात्रता पर्ची नहीं है। ऐसे परिवार को भी शासन द्वारा राशन(ration) उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसमें 25 केटेगरी(category) को शामिल किया गया है। बिना पात्रता पर्ची(eligibilty slip) वालों की सूची शासन में सोसाइटी(society) को भेज दी है।वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि सूची में शहर के कई संपन्न परिवारों के नाम शामिल हैं।

दूसरे चरण के लॉकडाउन(lockdown) में कई गरीब परिवारों के घर के चूल्हे बुझ गए। अब समाजसेवी के भरोसे ही उनका पेट भर रहा है। ऐसे में शासन ने बिना पात्रता पर्ची वाले गरीब परिवार, दिव्यांगजनों, विधवा एवं शहीदों सहित 25 कैटेगरी निर्धारित की है। जिन्हें राशन दिया जाना है। लेकिन जो सूची जारी की गई है, उसमें संपन्न परिवारों के नाम भी शामिल है। इसमें कई नाम ऐसे हैं जो कि बड़े व्यवसाय करते हैं। सोसायटी के माध्यम से जब यह सूची पार्षदों के पास पहुंची तो खलबली मच गई। इसमें हर वार्ड में औसतन 20 से 30 नामों को शामिल किया गया जिसमें करीब 60 फ़ीसदी नाम संपन्न परिवारों के है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews