पूर्व मुख्यमंत्री का “शरद पवार” के बयान पर पलटवार- मोदी नहीं, राम विरोधी है ये टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री का “शरद पवार” के बयान पर पलटवार- मोदी नहीं, राम विरोधी है ये टिप्पणी

सीहोर।अनुराग शर्मा

मप्र की पूर्व सीएम उमा भारती सावन के तीसरे सोमवार को आज प्राचीन गणेश मंदिर पहुचीं। जंहा उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए शरद पंवार के बयान पर पलटवार करते हुए कंहा की उनका यह बयान राम द्रोही है ये बयान पीएम मोदी के खिलाफ नही भगवान राम के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि अगर 2 घंटे पीएम वहां पहुंच जाएंगे तो कौन सी अर्थव्यवस्था बिगड़ जाएगी। पीएम वह व्यक्ति हैं जो 4 घंटे से ज्यादा नहीं सोते। 24 घंटे काम करते हैं। आज तक कोई छुट्टी नहीं ली। हवाई जहाज में भी वह काम करते हुए जाएंगे। मुझे उनका स्वभाव मालूम है। फाइल वर्क करते हुए जाएंगे और आते हुए भी फाइल वर्क करेंगे। अगर भगवान राम को 2 घंटे दे देंगे तो मुझे लगता है शरद पवार का यह बयान राम द्रोही है। यह मोदी जी के खिलाफ नहीं भगवान राम के खिलाफ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews