कोरोना काल के बीच अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा झटका, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

कोरोना काल के बीच अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ा झटका, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

भोपाल।

एक तरफ  कोरोना वायरस ने प्रदेश में भयंकर तबाही मचाई है। वही इसकी वजह से प्रदेश की आर्थिक हालत में भी खासा प्रभाव पड़ा है। जिसकी वजह से अब राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके साथ ही पुलिस इकाइयों के अधिकारी/ कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के कर एवं गैर कर राजस्व पर गंभीर प्रभाव पड़ने की वजह से इस वर्ष आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों कि 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 की देय वार्षिक वेतन वृद्धि पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। जिसके लिए बुधवार को राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।

दरअसल राज्य शासन वित्त विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस इकाइयों की सभी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2020 से 1 जनवरी 2021 की देय वार्षिक वेतन वृद्धि काल्पनिक रूप से दी जाएगी। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि अधिकारियों कर्मचारियों को माह जुलाई 2020 से 1 जनवरी 21 में देय वार्षिक वेतन वृद्धि वास्तविक रूप से वेतन में ना लगाई जाए।वहीं आदेश में कहा गया है कि निगम, बोर्ड और कॉरपोरेशन में पदस्थ अफसर जिन्होंने वेतन वृद्धि का लाभ लिया हो उनसे लाभ पुनः वापस लेकर शासकीय खजाने में जमा कराया जाए।

बता दें कि आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वित्तीय स्थिति ठीक होने पर कर्मचारी और अधिकारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि दी जाएगी। ज्ञात हो कि अफसरों को 3% इंक्रीमेंट देने पर सरकार को हर महीने 85 लाख और सालाना 10 करोड़ का अतिरिक्त भार आता है। जिसको देखते हुए राज्य शासन द्वारा इस संक्रमण काल में यह निर्णय लिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews