नदी के बीचो-बीच पहूंचा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने चालक को बचाया, देखें वीडियो

नदी के बीचो-बीच पहूंचा ट्रैक्टर, ग्रामीणों ने चालक को बचाया, देखें वीडियो

कटनी, डेस्क रिपोर्ट

मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में एक तरफ जहां अगस्त(August) के शुरुआती महीने से बारिश की फुहार की इंतजार में रहे। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कुछ एक इलाके में हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। नदी नाले और नदियों के उफान पर रहने से कई तरह की दुर्घटनाओं(accident) की आशंका बढ़ जाती है। अब तक ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं। जिसमें ताजा मामला कटनी का है। कटनी के जाजागाड़ में एक ट्रैक्टर(tractor) के अचानक नदी के तेज बहाव में बह जाने पर हंगामा मच गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सवार ड्राइवर को किसी तरह बचा लिया।

दरअसल जानकारी के मुताबिक कटनी के बरही क्षेत्र में बरसात के क्रम की वजह से अभी नदी नाले उफान पर है। ऐसी स्थिति में जैसे ही किसी कारणवश एक ट्रैक्टर नदी के अंदर घुसा। नदी के तेज बहाव ने उसे अपने शिकंजे में ले लिया।हंगामा मशीन पर मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर ड्राइवर को बचाया जबकि ट्रैक्टर बहाव के साथ गहराई में जा पहुंचा।

वहीँ दूसरे मामले में कटनी के ही विजयराघवगढ़ के कारीतलाई बैरागल में नाले उफान पर हैं। आसपास के ग्रामीण इलाकों में 2 दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे नहर, नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में आज रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने जैसे ही नाले को पार करने की कोशिश की। वैसे ही तेज बहाओ के कारण वो बहाव की गिरफ्त में आ गए। हालांकि उनको डूबता देख आसपास ग्रामीणों ने पानी में छलांग लगाते हुए युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। तेज बहाव में युवक बहुत गहराई में चले गए थे जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा । बवजूद इसके ग्रमीणों ने उन युवकों को पानी से बहार निकला दूसरी तरफ लोगों ने इस पूरी घटना का मोबाइल से वीडियो भी बनाया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews