जबलपुर में कोरोना से तीसरी मौत, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पार

जबलपुर में कोरोना से तीसरी मौत, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 पार

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में कोरोना(corona) संक्रमण(infection) से तीसरी मौत होने की आज मेडिकल कॉलेज(medical college) ने पुष्टि की है। आईसीएमआर लैब(ICMR Lab) से मिली रिपोर्ट(report) के अनुसार मृतक महिला कोरोना वायरस पॉजिटीव(coronavirus positive) निकली है। महिला  की 2 एवं 3 मई की रात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।

महिला को सांस लेने में आ रहीं थी तकलीफ

मेडिकल कॉलेज में महिला का ईलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसे सांस लेने में तकलीफ के साथ साथ उच्च रक्तचाप की भी शिकायत थी।महिला को अस्पताल में भर्ती करने के बाद करीब एक घंटे बीस मिनिट के बाद उसकी मौत हो गई।महिला के इंतकाल के बाद मेडिकल कॉलेज ने उसका सेम्पल आईसीएमआर लैब में भेजा था जहाँ आज उसकी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटीव निकाली।

मेडिकल कॉलेज ने बुलेटिन किया जारी

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक  दिनांक 2 मई एवं तीन मई की दरम्यानी रात को कोरोना सस्पेक्ट वार्ड में रात्रि 2.40 बजे पर श्रीमती समसुन्निशा को अत्यन्त गम्भीर अवस्था में भर्ती किया गया था।उस समय उन्हें साँस लेने में कठिनाई हो रही थी । मरीज़ के परिजनों से प्राप्त हिस्ट्री के अनुसार वे कई वर्षों से उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह से पीड़ित थीं। अस्पताल पहुँचने के समय अत्यन्त गम्भीर होने के कारण सभी सम्भव प्रयासों के बाद भी मेडिकल अस्पताल में वे केवल एक घंटे बीस मिनट ही जीवित रह सकीं थीं।

कई अन्य बीमारी से ग्रषित थी महिला

सम्बंधित विशेषज्ञों के मत अनुसार वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य बीमारियों यथा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से ग्रसित रोगियों में अधिक ख़तरा होता है ।सामान्य रूप से स्वस्थ व्यक्तियों में ख़तरा लगभग नगण्य पाया गया है ।

अब जबलपुर में कोरोना वायरस से तीन मौतें हो चुकी हैं जबकि 103 लोग अभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं वही 12 लोग अभी तक स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews