MP का ये जिला हुआ corona free, स्वास्थ्य अधिकारियों ने माला पहनाकर लोगों को किया डिस्चार्ज

MP का ये जिला हुआ corona free, स्वास्थ्य अधिकारियों ने माला पहनाकर लोगों को किया डिस्चार्ज

सीहोर।अनुराग शर्मा

जिला हुआ कोरोना मुक्त आज आष्टा निवासी 5 व्यक्तियों 3 महिला 2 युवकों की द्वितीय कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने पर तथा स्वस्थ होने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। कोरोना पर विजय प्राप्त करने पर सभी खुश थे।

आज आयोजित समारोह पूर्वक आयोजन में जिला कलेक्टर, CEO जिला पंचायत, CMHO सीहोर, SDM सीहोर, बुधनी की पूर्व नपा अध्यक्ष, सिविल सर्जन सहित स्वास्थय विभाग के अन्य आला अफसरों की उपस्थिति थी। फूल माला पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर कोविड केयर सेंटर सीहोर से सभी को उनके निवास के लिए विदा किया गया। स्वस्थ सभी मरीजों ने कहा कोरोना से डरने और घबराने की जरुरत नहीं है। साहस हिम्मत और हौसला रखकर सभी सावधानिया बरतकर लड़ने की जरुरत है। सभी ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था और उपचार की प्रशंसा की। कहा इस विश्व व्यापी बीमारी में डाक्टर ईश्वर के रूप में हमारे साथ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews